सिंहाजोर संताली टोला तक सड़क जर्जर, विरोध

जरमुंडी प्रखंड की ठेकचाघोंघा पंचायत के आदिवासी बहुल सिंहाजोर संताली टोला जाने वाली सड़क जर्जर हाल में है। आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को सड़क निर्माण की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 08:09 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 08:09 PM (IST)
सिंहाजोर संताली टोला तक सड़क जर्जर, विरोध
सिंहाजोर संताली टोला तक सड़क जर्जर, विरोध

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ: जरमुंडी प्रखंड की ठेकचाघोंघा पंचायत के आदिवासी बहुल सिंहाजोर संताली टोला जाने वाली सड़क जर्जर हाल में है। आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को सड़क निर्माण की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि खासकर बरसात के दिनों में इस पथ पर आवागमन मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण टिकू हेंब्रम, महालाल टुडू ने कहा कि बोगली हाथीमोड़ हटिया से लेकर सिंहाजोर संताली टोला तक की कच्ची सड़क की स्थिति बरसात के दिनों में नारकीय हो जाती है। करीब 200 घरों की आबादी वाले ग्रामीणों को जान हथेली पर रखकर आवागमन करना होता है। बरसात के दिनों में किसी के बीमार पड़ जाने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई वाहन इस गांव तक नहीं आता है। ग्राम प्रधान देवीलाल किस्कू का भी घर इसी टोला में है। ग्राम प्रधान ने प्रखंड प्रशासन से इस दिशा में यथाशीघ्र पहल करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष निलेश यादव को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए समुचित पहल करने की गुहार लगाई है। प्रदर्शन करने वालों में मुकेश मरांडी, सोनेलाल किस्कू, राजेश किस्कू, मुकेश कुमार समेत कई शामिल थे।

chat bot
आपका साथी