सीएसपी में चोरी करने वाले बांका से गिरफ्तार

हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट स्थित एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र में 14 जुलाई को हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 08:56 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 08:56 PM (IST)
सीएसपी में चोरी करने वाले बांका से गिरफ्तार
सीएसपी में चोरी करने वाले बांका से गिरफ्तार

हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट स्थित एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र में 14 जुलाई को हुई चोरी मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को धर दबोचा। तकनीकी सेल की मदद से बांका निवासी उदय शंकर साह उर्फ कारू साह और भोली राय को गिरफ्तार किया गया। रविवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। वारदात का मुख्य सरगना फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। उदय को बांका जिले के जोगडीहा व भोली को बांका के जोगिया गांव से गिरफ्तार किया गया है।

रविवार को एसडीपीओ उमेश कुमार सिंह ने हंसडीहा थाना में बताया कि 14 जुलाई को तीन अपराधियों ने ग्राहक सेवा केंद्र से करीब 92 हजार रुपये, लैपटाप ओर चेकबुक चोरी कर ली थी। थाना प्रभारी आकृष्ट अमन लगातार अनुसंधान कर रहे थे। तकनीक सेल का भी सहयोग लिया जा रहा था। शनिवार की रात पुलिस को पता चला कि दो आरोपित बांका में छिपे हैं। वहां, की पुलिस के सहयोग से दोनों को उनके गांव से गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से चोरी गए लैपटाप व चेक बुक मिली है। चोरी के पैसों से जो लूना मोटरसाइकिल को खरीदी थी, उसे बरामद किया गया है। कांड के फरार मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दोनों अभियुक्तों में कारु साह पुराना इतिहास रहा है। इस पर बांका व देवघर जिले में कई केस दर्ज है। मौके पर इंस्पेक्टर संजय सुमन व थाना प्रभारी आदि मौजूद थे।

हादसे में बांका के युवक की मौत: जिले के रामगढ़ में रविवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। शव को मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया है। मृत युवक का नाम रविनाथ यादव और घर बांका के बौंसी का खसिया गांव बताया गया है। हालांकि, नगर थाने को मौत की जानकारी नहीं है।

बताया जाता है कि शाम को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से उसे अस्पताल लाया जा रहा था। तभी, रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल आने के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

chat bot
आपका साथी