जल-वायु की तरह पौधे भी आवश्यक: कुलपति

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक की ओर से पौधारोपण किया गया। कुलपति प्रो. सोनाझरिया मिज ने पौधारोपण करने के बाद कहा कि जितनी वायु और जल जरूरी है उतना ही आवश्यक वृक्ष भी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 08:20 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 08:20 PM (IST)
जल-वायु की तरह पौधे भी आवश्यक: कुलपति
जल-वायु की तरह पौधे भी आवश्यक: कुलपति

जागरण संवाददाता, दुमका: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक की ओर से पौधारोपण किया गया। कुलपति प्रो. सोनाझरिया मिज ने पौधारोपण करने के बाद कहा कि जितनी वायु और जल जरूरी है, उतना ही आवश्यक वृक्ष भी है। इसलिए वनों के साथ ही पौधारोपण सभी जगह करना जरूरी है। कई तरह के लाभ देने वाले वनों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। यदि हम चाहते हैं कि हमारी धरती प्रदूषण रहित रहे और इस पर निवास करने वाला मानव सुखी व स्वस्थ बना रहे तो हमें पेड़-पौधों की रक्षा तथा उनके नवरोपण की ओर ध्यान देना होगा।

एसबीआइ के महाप्रबंधक एवं नेटवर्क झारखंड के जन्मेजय मोहंती ने कहा कि पौधारोपण मानव समाज का सांस्कृतिक दायित्व भी है। पेड़ जीवन को सुखी संतुलित बनाए रखते हैं। पौधारोपण जीवन में राहत और सुख-चैन देते हैं। मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ संजय कुमार सिन्हा, सीसीडीसी डॉ विजय कुमार, राजकुमार झा, भारतीय स्टेट बैंक प्रशासनिक कार्यालय देवघर से मुकेश कुमार घामा, सहायक प्रबंधक संजीव श्रीवास्तव एवं क्षेत्रीय प्रबंधक नित्येश आनंद मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी