रामगढ़ लैंपस में धान की खरीद शुरू

रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित लैंपस भवन में मंगलवार से धान क्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी ने इसकी शुरूआत की। पहले दिन दो किसान रास बिहारी रक्षित एवं भतुड़िया गांव के रमेश मंडल का धान खरीदा गया। बीडीओ ने कहा कि सभी किसान अपने धान को साफ कर लैंपस में लायें। किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। सहायक गोदाम प्रबंधक विद्यानंद भगत ने बताया कि पहले दिन दो किसान रास बिहारी रक्षित से 5.44 क्विटल तथा रमेश मंडल से 48 क्विटल धान की खरीदी की गयी। सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1815 रूपया तय किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 07:30 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 07:30 PM (IST)
रामगढ़ लैंपस में धान की खरीद शुरू
रामगढ़ लैंपस में धान की खरीद शुरू

रामगढ़ : प्रखंड मुख्यालय स्थित लैंपस भवन में मंगलवार से धान क्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी ने इसकी शुरूआत की। पहले दिन दो किसान रास बिहारी रक्षित एवं भतुड़िया गांव के रमेश मंडल का धान खरीदा गया। बीडीओ ने कहा कि सभी किसान अपने धान को साफ कर लैंपस में लायें। किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। सहायक गोदाम प्रबंधक विद्यानंद भगत ने बताया कि पहले दिन दो किसान रास बिहारी रक्षित से 5.44 क्विटल तथा रमेश मंडल से 48 क्विटल धान की खरीदी की गयी। सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1815 रूपया तय किया है। वहीं 185 रूपया प्रति क्विटल किसानों को बोनस भी दिया जाएगा। यानि किसानों को प्रति क्विटल दो हजार रूपया की दर से किसान धान की खरीदी करेगी। उन्होंने कहा कि लैंपस के माध्यम से निबंधित किसान ही अपना धान बेच पायेंगे। यदि कोई किसान अपना निबंधन नहीं करा पाये हैं तो वह अंचल कार्यालय से निबंधन करा लें। अभी तक 15 से 20 किसानों को धान बेचने के लिए विभाग ने मोबाइल पर संदेश दिया है। धान देने के एक सप्ताह के अंदर किसानों के खाता में एनईएफटी के माध्यम से विभाग द्वारा भुगतान कर दिया जाएगा।गंदे धान को खारिज कर दिया जाएगा। मौके पर सोनालाल हेम्ब्रम, महेन्द्र कुमार भगत, हिमांशु मंडल, किशोरी प्रसाद साह, मनोज मंडल, कृष्णा दास समेत अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी