चित्रांकन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

संवाद सहयोगी बासुकीनाथ (दुमका) जरमुंडी प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कस्तूर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 05:13 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 05:13 PM (IST)
चित्रांकन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
चित्रांकन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ (दुमका): जरमुंडी प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कस्तूरबा संगम 2021-22 का आयोजन किया गया। इसमें छठी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्राओं के बीच भाषण, निबंध, चित्रकला व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। नवम से 12वीं कक्षा की छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता में सोनी कुमारी, निबंध लेखन में रूपा कुमारी व चित्रकला में पिकी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं छठी से आठवीं कक्षा तक की भाषण प्रतियोगिता में कोमल कुमारी, निबंध प्रतियोगिता में विष्णु प्रिया हांसदा, चित्रकला प्रतियोगिता में शिवानी कुमारी तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अनीता हांसदा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सात दिसंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। सफल प्रतिभागियों को मुखिया सुखदेव सोरेन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुलेखा देवी, वार्ड सदस्य दिनेश दास, विद्यालय के वार्डन शिक्षिका दीपिका कुमारी, निशा भारती, सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी