फरार प्रेमी की तलाश कर रही पुलिस

संवाद सहयोगी जामा जामा के मचाडीहा गांव की विवाहिता मनीषा हेम्ब्रम को केरोसिन डालकर जल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 07:22 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 07:22 PM (IST)
फरार प्रेमी की तलाश कर रही पुलिस
फरार प्रेमी की तलाश कर रही पुलिस

संवाद सहयोगी, जामा : जामा के मचाडीहा गांव की विवाहिता मनीषा हेम्ब्रम को केरोसिन डालकर जलाने के मामले में गुरुवार को जामा थाना पुलिस रेस हो गई। थाना प्रभारी ने गांव जाकर घटना की जानकारी ली और पुलिस की एक टीम ने धनबाद पीएमसीएच में इलाजरत मनीषा का बयान दर्ज किया। मनीषा ने पड़ोस गांव के शादीशुदा रोहित दर्वे पर जलाकर मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस रोहित तक पहुंचने के लिए उसके माता पिता को थाना लाकर पूछताछ कर रही है।

बयान में मनीषा ने बताया कि उसका पड़ोस गांव कुंडाडीह के रोहित के साथ प्रेम संबंध था। अभी वह उसके ही गांव में नया घर बनवा रहा है। रोहित ने जान मारने के लिए केरोसिन डालकर आग लगा दी। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि रोहित के घर जाकर छानबीन की गई है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। माता-पिता को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। पुलिस छापेमारी कर रही है। मनीषा दो तीन साल पहले वीवो मोबाइल कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर एजेंट के रूप में काम करती थी, लेकिन पिछले साल लॉकडाउन के समय काम छूट गया था। साल भर से किसी दूसरी कंपनी में काम करने के बाद दुमका में रहने लगी। रोहित दर्वे भी पहले किसी मोबाइल कंपनी में काम करता था लेकिन काम छोड़कर एक निजी बैंक में अभिकर्ता बन गया। दोनों में पहले जान पहचान हुई और फिर दोस्ती प्रेम में बदल गई। इस बीच रोहित की शादी तय हो गई। साल भर पहले रोहित मनीषा को छोड़कर घर बसाना चाहता था लेकिन मनीषा ने संबंधों का हवाला देकर उसकी मंगनी तोड़वा दी। तब से दोनों के रिश्ते में दरार पड़ गई। यहां बता दें कि मंगलवार की रात रोहित ने मनीषा को घर से बुलाया और केरोसिन डालकर आग लगा दी। महिला किसी तरह जलती हुई अवस्था में घर पहुंची। अभी पति गुडडू मरांडी व मां उसके साथ धनबाद में हैं। मनीषा के मामा देवीलाल मुर्मू अकेली भगनी के ठीक होकर वापस लौट आने का इंतजार कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी