मिलकर काम करने से साकार होगा वीर शहीद का सपना

संवाद सहयोगी रामगढ़(दुमका) कोरोना काल के बाद विकास की रफ्तार तीव्र गति से चल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:36 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:36 PM (IST)
मिलकर काम करने से साकार होगा वीर शहीद का सपना
मिलकर काम करने से साकार होगा वीर शहीद का सपना

संवाद सहयोगी, रामगढ़(दुमका) : कोरोना काल के बाद विकास की रफ्तार तीव्र गति से चल रही है। हेमंत सोरेन को जिस उम्मीद से यहां के लोगों ने मुख्यमंत्री बनाया है, उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। सभी लोगों को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए लगातार राज्य सरकार काम कर रही है।

यह बात शुक्रवार को रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जामा विधायक सीता सोरेन ने कही। कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था। वर्तमान की हेमंत सरकार ने इन योजनाओं को फिर से शुरू किया है। उन्होंने सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना का जिक्र करते हुए कहा कि हेमंत सरकार 20 रुपये में लोगों को साड़ी एवं धोती या लुंगी मुहैया करा रही है। विधायक ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का यह सपना था कि झारखंड के दबे, कुचले, शोषित लोगों का विकास हो। उन्हीं के सपनों को साकार करने के लिए आज हेमंत सरकार पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। राज्य के सभी लोगों को मिलकर विकासशील झारखंड बनाने के लिए काम करना होगा तभी सिद्धू कान्हो एवं बिरसा मुंडा के सपना को साकार कर सकते हैं। विधायक ने कहा कि सभी लोगों को वृद्धावस्था पेंशन आवाज समेत अन्य योजनाओं को लाभ दिया जाएगा सभी लोगों को पेंशन एवं राशन मिले यही प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिंहा रामगढ़ प्रखंड में सही तरीके से वृद्धावस्था पेंशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में सुधार ला दिया है। राज्य सरकार ने शराब बेचने वाली महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत उन्हें समूह से जोड़कर फिलहाल 10-10 हजार प्रदान कर रही है, ताकि महिलाएं शराब बेचना छोड़कर अपना दूसरा व्यवसाय कर सकें। रामगढ़ प्रखंड में फिलहाल 162 महिलाओं को चिह्नित कर 10 -10 हजार की राशि दी जा रही है। इस दौरान विधायक ने कई लाभुकों को केसीसी ऋण, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि, बीज, मनरेगा योजना के तहत लेबर कार्ड, मनरेगा मेट को मेट कीट, जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं को राशि समेत अन्य सामग्री का वितरण किया। वहीं बाल विकास विभाग द्वारा 5 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी कराई गई। साथ ही 5 बच्चों को अन्नप्रशन कराया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने स्मृति चिन्ह के तौर पर विधायक को यहां की परंपरागत पंछी भेंट किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि नंदकिशोर साह, दिवाकर मंडल, शिवलाल मरांडी, नंदलाल प्रसाद राउत, ललन कुमार, राजेश गुप्ता, चंद्रशेखर सोरेन, नेपाली मंडल, छोटेलाल मंडल, निरंजन जायसवाल, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी