लाभुकों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

संवाद सहयोगी बासुकीनाथ (दुमका) जरमुंडी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में ग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:56 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:56 PM (IST)
लाभुकों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
लाभुकों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ (दुमका): जरमुंडी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में गुरुवार को अंचलाधिकारी राजकुमार प्रसाद ने बासुकीनाथ नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था, आदिम जनजाति, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग, स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वाबलंबन व इंदिरा गांधी पेंशन योजना सहित अन्य प्रकार के केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा प्रदत जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर सीओ ने योग्य लाभुकों का चयन कर संबंधित कागजातों के साथ इसकी जानकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा। अंचलाधिकारी ने विभिन्न वार्ड पार्षदों को उनके वार्ड क्षेत्र अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को चिन्हित करने एवं उन्हें सरकार की लाभकारी व कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करने की अपील की।

इस मौके पर बासुकीनाथ नगर पंचायत के वार्ड पार्षद सुबोध पाल, निमाई बाउरी, पवन कुमार गुप्ता, पांचू दास, वार्ड पार्षद श्वेता मिश्रा के प्रतिनिधि रमेश मिश्रा, वीरेंद्र कुमार गण सहित अन्य वार्ड पार्षद मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी