वैक्सीनेशन ही कोरोना का कवच : प्रदीप

जागरण संवाददाता दुमका कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। प्रयास है कि साइ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 05:20 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 05:20 PM (IST)
वैक्सीनेशन ही कोरोना का कवच : प्रदीप
वैक्सीनेशन ही कोरोना का कवच : प्रदीप

जागरण संवाददाता, दुमका : कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। प्रयास है कि साइकिल यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक कर इस वायरस से उबारा जा सके।

यह बात कांग्रेस के वैक्सीनेशन अभियान के संताल परगना प्रभारी सह पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने मंगलवार को जागरूकता के लिए साइकिल यात्रा शुरू करने से पहले कही। कांग्रेस कार्यालय से वे जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह के साथ साइकिल चलाते हुए अग्रसेन भवन गए और टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश सिन्हा ने टीकाकरण के सभी कार्य की जानकारी दी। विधायक ने टीका के लिए बैठे युवाओं का उत्साह बढ़ाया। यहां से वे रेडक्रास भवन गए और युवाओं से बात की। इसके बाद वे जामा और जरमुंडी गए और रास्ते में लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक करते रहे। दोनों प्रखंड में उनका जोरदार स्वागत किया गया। जामा में प्रखंड अध्यक्ष प्रेम साह ने स्वागत किया। कांग्रेस कार्यालय में विधायक ने कहा कि अधिक से अधिक लोगो को जागरूक कर टीका लेने को प्रेरित किया जा रहा। कोरोना से बचाव के एक मात्र उपाय वैक्सीनेशन है। बचाव को मास्क का इस्तेमाल और टीका लेना है। कहा कि देर से सही लेकिन झारखंड में अभियान की शुरुआत हो चुकी है। सीमित संसाधनों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में दूसरों राज्यों की तुलना में स्थिति को नियंत्रित करने में काफी हद तक सफल रहे हैं। यह सब सभी के सहयोग से संभव हुआ है। अब अभियान को सफल बनाने की जिम्मेवारी आम जनता की है। कहा कि देवघर और गोडडा में साइकिल यात्रा के बाद लोग टीका लेने के बाद अपनी फोटो भेज रहे हैं। इससे यह पता चलता है कि अभियान के प्रति लोग गंभीर हैं। मौके पर छबि बागची, डॉ सुशील मरांडी, नगर अध्यक्ष अलीमाम उर्फ टिकू व शहरोज आलम आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी