संपर्क के बाद भी संक्रमित नहीं उठाते फोन

जागरण संवाददाता दुमका स्वास्थ्य विभाग की माने तो सदर प्रखंड में बीस मार्च से लेकर अब तक 667 ल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 06:58 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 06:58 PM (IST)
संपर्क के बाद भी संक्रमित नहीं उठाते फोन
संपर्क के बाद भी संक्रमित नहीं उठाते फोन

जागरण संवाददाता, दुमका : स्वास्थ्य विभाग की माने तो सदर प्रखंड में बीस मार्च से लेकर अब तक 667 लोग कोरोना संक्रमण की जद में आ चुके हैं। जिसमें 147 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।

संक्रमण को रोकने के लिए शुरू से ही प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा रोज अभियान चलाकर लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। नियमों का पालन करने के लिए उन्होंने अभी तक छह दुकानों को सील कर उनके मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उनके प्रखंड में संक्रमितों लोगों का हाल जानने के लिए बाकायदा कंट्रोल रूम स्थापित किया है। जहां प्रतिदिन कोविड-19 संक्रमित मरीजों से मोबाइल से कॉल करके उनके बारे में पूछा जा रहा है। कई मरीजों का मोबाइल नंबर गलत मिलता है तो कुछ बंद रहते हैं। कई मरीज राज्य के दूसरे अस्पतालों में भर्ती हैं। काल करने के बाद भी कुछ मरीज फोन तक नहीं उठाते हैं। जिस कारण यह पता करना मुश्किल होता है कि कितने मरीज अभी तक ठीक हो चुके है। दरअसल स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोज संक्रमितों के बारे में जो जानकारी उपलब्ध कराई जाती है उसमें अक्सर कई मरीज को सदर प्रखंड का दिया जाता है। सदर में शहर को भी शामिल कर दिया जाता है। सूची के बाद कंट्रोल रूप में बैठे लोग मोबाइल नंबर के आधार पर संक्रमित से बात करते हैं तो पता चलता है कि उक्त व्यक्ति शहर का या फिर किसी दूसरे जिले का रहने वाला है। प्रखंड विकास पदाधिकारी इंसीडेंट कमांडर राजेश सिन्हा ने बताया कि अभी तक कुल संक्रमित में 147 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। प्रखंड में रिकवरी दर सबसे अधिक 22 फीसद है।

chat bot
आपका साथी