रामगढ़ में 92 ग्रामीणों का लिया गया नमूना

संवाद सहयोगी रामगढ़ रामगढ़ प्रखंड के बौंड़िया पंचायत के मंडल चक गांव में शनिवार को ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 05:23 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 05:23 PM (IST)
रामगढ़ में 92 ग्रामीणों का लिया गया नमूना
रामगढ़ में 92 ग्रामीणों का लिया गया नमूना

संवाद सहयोगी, रामगढ़: रामगढ़ प्रखंड के बौंड़िया पंचायत के मंडल चक गांव में शनिवार को शिविर लगाकर कोरोना वायरस जांच के लिए 92 ग्रामीणों का नमूना एकत्र किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शिविर में केवल आरटी पीसीआर से जांच के लिए 92 ग्रामीणों का नमूना लेकर दुमका भेज दिया गया। प्रभारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि शिविर में अधिक संख्या में पहुंचकर जांच कराएं। प्रतिदिन अधिक लोगों का नमूना संग्रह कर जांच हेतु भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर इन दिनों तेजी से फैल रही है इसलिए सभी लोग सार्वजनिक स्थानों पर जाने से परहेज करना होगा। सार्वजनिक जगहों पर जाने के दौरान मास्क का प्रयोग अवश्य करें। शारीरिक दूरी का पालन करने से न चूकें। वैक्सीन लेने के बाद भी सावधानी बरतनी होगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़, नोनीहाट व गम्हरियाहाट में प्रतिदिन 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी