नवरात्रा के दूसरे दिन गायत्री मंदिर में अनुष्ठान

मसलिया प्रखंड की गुमरो पंचायत अंतर्गत छोटा तेतरिया डंगाल गायत्री प्रज्ञा पीठ में बुधवार को नवरात्र अनुष्ठान के माता दुर्गा के दूसरे रूप ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। अखिल विश्व गायत्री परिवार मसलिया की ओर से इस वर्ष कुल 20 साधकों ने नवरात्र अनुष्ठान रखा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 08:02 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 08:02 PM (IST)
नवरात्रा के दूसरे दिन गायत्री मंदिर में अनुष्ठान
नवरात्रा के दूसरे दिन गायत्री मंदिर में अनुष्ठान

संवाद सूत्र, दलाही: मसलिया प्रखंड की गुमरो पंचायत अंतर्गत छोटा तेतरिया डंगाल गायत्री प्रज्ञा पीठ में बुधवार को नवरात्र अनुष्ठान के माता दुर्गा के दूसरे रूप ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। अखिल विश्व गायत्री परिवार मसलिया की ओर से इस वर्ष कुल 20 साधकों ने नवरात्र अनुष्ठान रखा है। कोरोना महामारी के कारण सभी ने अपने घरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। वहीं प्रज्ञापीठ में केवल चार लोग भजन संध्या जप ध्यान आदि कर रहे हैं। ट्रस्टी फागु प्रसाद दांगी ने बताया कि प्रत्येक साधक त्रिसंध्या गायत्री महामंत्र का जप, 24 हजार गायत्री महामंत्र का जप अनुष्ठान करना है। अनुष्ठान में नैष्ठि उपासिका अनीता देवी, मदन राउत, रामसुंदर, विनोद राउत, देवनारायण राउत आदि प्रतिदिन जप ध्यान साधना कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी