किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार नाबालिग गिरफ्तार

पीड़िता रात को अपने घर से निकलकर शौच के लिए जा रही थी।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 07:25 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 07:25 PM (IST)
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार नाबालिग गिरफ्तार
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार नाबालिग गिरफ्तार

शिकारीपाड़ा, संवाद सहयोगी। दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 साल की किशोरी से गांव के ही चार नाबालिग लड़कों ने रविवार की रात सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के साथ यह घटना तब घटी, जब वह रात को अकेली शौच के लिए घर से निकली थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार आरोपित लड़कों को गिरफ्तार किया। किशोरी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार कक्षा सात में पढ़ने वाली आदिवासी छात्रा देर शाम शौच के लिए घर से निकली। घर से जाते ही पहले से घात लगाए बैठे चार नाबालिग लड़कों ने पकड़ लिया और डरा धमकाकर उसे नदी के किनारे ले गए। जहां सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। काफी देर तक किशोरी के वापस नहीं आने पर परिजन चिंतित हुए और आस पड़ोस में पूछताछ की।

दुष्कर्म के बाद किशोरी सदमे में आ गई। किसी तरह से कुछ ठीक होने के बाद आधी रात को घर लौटी तो परिजन ने देरी से आने का कारण पूछा। छात्रा ने पूरी बात बतायी। अहले सुबह गांव में पंचायती बुलायी लेकिन पिता ने इसमें शामिल होने से मना किया और सीधे बेटी को लेकर थाना चला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई कर चारो लड़कों को धर दबोचा।

पीड़िता को सोमवार की देर शाम सदर अस्पताल लाया गया। जहां मेडिकल जांच के बाद उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। शिकारीपाड़ा के प्रभारी थानेदार नेस्तौर केरकेटटा ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले उसी गांव के हैं, जहां पीड़िता रहती है। मंगलवार को सभी को अदालत में पेश कर दिया गया है। उम्र जांच के बाद ही उन्हें जेल या फिर बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। 

chat bot
आपका साथी