देश में तीरदांजी का बढ़ेगा सम्मान : अर्जुन मुंडा

प्रधानमंत्री की सभा में शिरकत करने आए तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से रविवार को आवासीय प्रशिक्षक केंद्र व अकादमी के बाों ने मुलाकात की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 05:52 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 05:52 PM (IST)
देश में तीरदांजी का बढ़ेगा सम्मान : अर्जुन मुंडा
देश में तीरदांजी का बढ़ेगा सम्मान : अर्जुन मुंडा

प्रधानमंत्री की सभा में शिरकत करने आए तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से रविवार को आवासीय प्रशिक्षक केंद्र व अकादमी के बच्चों ने मुलाकात की। राज्य तीरंदाजी संघ के वरीय उपाध्यक्ष इंजीनियर कृष्णनंदन सिंह व राष्ट्रीय कोच सुमित मिश्रा एवं राज्य स्तरीय कोच देवीधन टुडू के नेतृत्व में बच्चों ने एक होटल में उनसे मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने सभी को भविष्य की शुभकामनाएं दी और आश्वासन दिया कि बहुत जल्द दोनों स्थानों पर भ्रमण कर समस्याओं को जानने का प्रयास करूंगा। तीरंदाजी को सम्मान दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मुलाकात करने वालों में तीरंदाज दिनेश मुर्मू, साइमन सोरेन, प्रकाश मांझी, पंकज दर्वे, जयप्रकाश मंडल, पप्पू किस्कू, प्रकाश सोरेन, प्रेम सोरेन, अमन मुर्मू, अरविद टुडू, अमित हेंब्रम, देवीलाल मुर्मू, सोनातन मुर्मू, रोहित हेम्ब्रम, भीम मुर्मू, राजरोशन बास्की, सुमित बास्की, कालीशन हेंब्रम, मनोहर साहू, गोविंद मांझी, अशोक हांसदा, सागर कुमार, विकास मरांडी व देवाशीष कुमार आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी