मच्छरदानी ही कालाजार से बचाव का बेहतर उपाय: मंत्री

कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक बादल पत्रलेख ने प्रभावित परिवारों के बीच मच्छरदानी का वितरण करते हुए ग्रामीणों को कालाजार से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करने की बात कही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 08:23 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 08:23 PM (IST)
मच्छरदानी ही कालाजार से बचाव का बेहतर उपाय: मंत्री
मच्छरदानी ही कालाजार से बचाव का बेहतर उपाय: मंत्री

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ: जरमुंडी प्रखंड के कालाजार प्रभावित ठेकचाघोंघा गांव में प्रभावित परिवारों के बीच सोमवार को मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया गया। कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक बादल पत्रलेख ने प्रभावित परिवारों के बीच मच्छरदानी का वितरण करते हुए ग्रामीणों को कालाजार से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करने की बात कही। एमपीडब्ल्यू आनंद कुमार झा ने बताया कि जरमुंडी प्रखंड के कालाजार प्रभावित होगा ठेकचाघोंघा गांव में प्रभावित 270 परिवारों के बीच दो-दो मेडिकेटेड मच्छरदानी बांटी गई है। मौके पर जरमुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू, अंचलाधिकारी राजकुमार प्रसाद, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर गुफरान, डॉक्टर प्रभास कुमार प्रभाकर, टीम बादल के सदस्य अमित कुमार साह, पांचू दास, पप्पू कुमार दर्वे, मुकेश कुमार यादव, सत्यनारायण यादव, प्रकाश कुमार यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी