रामगढ़ में 11 जगह दंडाधिकारी एवं पुलिस बल प्रतिनियुक्त
रामगढ़ प्रखंड में शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा पूजा संपन्न कराने के लिए प्रखंड के 11 जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है।
रामगढ़ प्रखंड में शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा पूजा संपन्न कराने के लिए प्रखंड के 11 जगहों पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेश पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इन पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक की गई है। जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना में थाना प्रभारी रुपेश कुमार एवं कनीय अभियंता राजेश मरांडी को सुरक्षित दंडाधिकारी बनाया गया है। रामगढ़ स्थित दुर्गा मंदिर में रामगढ़ थाना के अवर निरीक्षक रोहित मिज एवं मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार संजीव को दंडाधिकारी, गम्हरियाहाट स्थित दुर्गा मंदिर में रामगढ़ थाना के अवर निरीक्षक लीलाधर सिंह, ठाड़ीहाट स्थित दुर्गा मंदिर में रामगढ़ थाना के सहायक अवर निरीक्षक कृष्ण कन्हैया दुबे एवं मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सीताराम टुडू को दंडाधिकारी, पोड़ैपानी स्थित दुर्गा मंदिर में रामगढ़ थाना के महिला सहायक अवर निरीक्षक सुलेखा कुमारी, अमड़ापहाड़ी स्थित दुर्गा मंदिर में रामगढ़ थाना के सहायक अवर निरीक्षक रामलखन पाल, भालसुमर स्थित दुर्गा मंदिर में रामगढ़ थाना के सहायक अवर निरीक्षक जीतू तियु एवं कनिया अभियंता रविद्र कुमार मंडल को दंडाधिकारी, बंदरजोड़ा स्थित दुर्गा मंदिर में रामगढ़ थाना के अवर निरीक्षक संतोष कुमार, सारमी स्थित दुर्गा मंदिर में पुलिस केंद्र के पुलिस पदाधिकारी, भतुड़िया हाट स्थित दुर्गा मंदिर में रामगढ़ थाना के सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया एवं महुबना स्थित दुर्गा मंदिर में रामगढ़ थाना के सहायक अवर निरीक्षक विकास बास्की की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं, कनीय अभियंता रूबेन सोरेन एवं आत्मा के सहायक तकनीकी प्रबंधक मिथिलेश कुसुम को सुरक्षित दंडाधिकारी बनाया गया है।