कोरोना के संदेह पर पति का शव लेकर पहुंची थाना

जामा थाना में शुक्रवार को लोगों की शंका पर पति का शव लेकर महिला थाना पहुंच गई। पुलिस ने महिला की बात सुनने के बाद यूडी केस दर्ज कर शव को उसके सुपुर्द कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 08:26 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 08:26 PM (IST)
कोरोना के संदेह पर पति का शव लेकर पहुंची थाना
कोरोना के संदेह पर पति का शव लेकर पहुंची थाना

संवाद सहयोगी, जामा: जामा थाना में शुक्रवार को लोगों की शंका पर पति का शव लेकर महिला थाना पहुंच गई। पुलिस ने महिला की बात सुनने के बाद यूडी केस दर्ज कर शव को उसके सुपुर्द कर दिया।

दरअसल मसलिया थाना क्षेत्र के लातिन टेसरिया गांव की मालोति देवी अपने पति दिलीप मोहली के साथ 15 दिन से अपने मायके जामा के ग्राम हेठमझियानडीह गांव में रह रही थी। पति पीलिया बीमारी से ग्रसित था। वह मायके में जड़ी बूटी से पति का इलाज करा रही थी। गुरुवार को अचानक पति की तबीयत बिगड़ गई और शाम छह बजे उसकी मौत हो गई। महिला ने इसकी सूचना ससुर-सास और अन्य लोगों को दी। इसके बाद वह शव लेकर ससुराल चली आई। यहां रिश्तेदारों ने शंका जताई कि दिलीप की मौत कोरोना से हुई है, इसलिए यहां महामारी फैल सकती है, जबकि महिला बार-बार यही कहती रही कि कोरोना से नहीं, बल्कि बीमारी से उसके पति की जान गई है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। गांव में पंचायती बुलाई गई, लेकिन कोई फैसला नहीं होने पर महिला शव को लेकर जामा थाना पहुंच गई। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को सारी बात बताई। थाना प्रभारी ने यूडी केस दर्ज कर शव को महिला के सुपुर्द कर दिया।

chat bot
आपका साथी