मनचले सिपाही की महिलाओं ने जमकर धुना

नगर थाना क्षेत्र के जरूवाडीह मुहल्ले में सोमवार की सुबह नशे में धुत सिपाही द्वारा अश्लील हरकत किए जाने से नाराज महिलाओं ने बर्खास्त सिपाही सुरेश मुर्मू की जमकर पिटाई कर दी। महिलाएं उसे एक किलोमीटर तक पीटते हुए नगर थाने लेकर पहुंचीं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 07:22 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 07:22 PM (IST)
मनचले सिपाही की महिलाओं ने जमकर धुना
मनचले सिपाही की महिलाओं ने जमकर धुना

जागरण संवाददाता, दुमका: नगर थाना क्षेत्र के जरूवाडीह मुहल्ले में सोमवार की सुबह नशे में धुत सिपाही द्वारा अश्लील हरकत किए जाने से नाराज महिलाओं ने बर्खास्त सिपाही सुरेश मुर्मू की जमकर पिटाई कर दी। महिलाएं उसे एक किलोमीटर तक पीटते हुए नगर थाने लेकर पहुंचीं। माना जा रहा है कि सिपाही की मानसिक हालत ठीक नहीं है। गलत हरकतों की वजह से गोड्डा में उसे बर्खास्त किया गया था। बाद में दोनों पक्ष की रजामंदी पर नगर थाने की पुलिस ने उसे पीआर बांड पर छोड़ दिया।

महिलाओं ने बताया कि सिपाही जरूवाडीह में पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहता है। मानसिक रूप से बीमार होने की वजह से वह अक्सर शराब पीकर मुहल्ले के लोगों को सिपाही होने की धमकी देकर परेशान किया करता था। उसकी हरकत से हर कोई परेशान था। सोमवार की सुबह वह नशे की हालत में एक घर में घुस गया। उस घर में बाहर से रिश्तेदार आए थे। आरोपित ने सभी के सामने महिला से गंदी बातें करनी शुरू की। मना करने के बाद महिलाओं का हाथ पकड़ने की कोशिश की, जिसके बाद वे भड़क गई। पहले सिपाही की जमकर पिटाई की और फिर पीटते हुए एक किलोमीटर चलकर नगर थाने पहुंचीं। महिलाओं ने थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार को बताया कि सिपाही इस तरह की बातें करता है, जिसे बताने में शर्म आती है। वहीं सिपाही का कहना था कि महिला रिश्ते में उसकी भाभी लगती है। नशे में मजाक कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि सिपाही की मानसिक हालत ठीक नहीं है। महिलाओं ने कार्रवाई के लिए आवेदन भी नहीं दी है, इसलिए दोनों पक्ष की रजामंदी पर उसे पीआर बांड पर छोड़ देना पड़ा।

chat bot
आपका साथी