कुआं में काम कर रहा मजदूर मिट्टी धंसने से घायल

मसलिया प्रखंड क्षेत्र की मसानजोर पंचायत अंर्तगत बड़ाचापुड़िया गांव के छाता टोला में गुरुवार की दोपहर मनरेगा योजना के तहत निर्माणाधीन कुआं में काम कर रहा मजदूर मिट्टी धंसने से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 06:51 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 06:51 PM (IST)
कुआं में काम कर रहा मजदूर मिट्टी धंसने से घायल
कुआं में काम कर रहा मजदूर मिट्टी धंसने से घायल

संवाद सूत्र, दलाही: मसलिया प्रखंड क्षेत्र की मसानजोर पंचायत अंर्तगत बड़ाचापुड़िया गांव के छाता टोला में गुरुवार की दोपहर मनरेगा योजना के तहत निर्माणाधीन कुआं में काम कर रहा मजदूर मिट्टी धंसने से घायल हो गया। छाता टोला निवासी 52 वर्षीय ठिबा मुर्मू लाभुक भगवान बेसरा के कुआं की खुदाई का काम कर रहा था। मिट्टी धंसने जाने की वजह से दब जाने के कारण वह घायल हो गया। ठिबा मुर्मू ने बताया कि 12 मजदूर भगवान बेसरा के कुएं में काम कर रहे थे। साथियों ने उसे बाहर निकाला। अभी वह एक वैद्य के पास इलाज करवा रहा है। बताया कि तीन बेटे बेटियों का भरण-पोषण मजदूरी करके करता है। उसने सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग की है। इधर, प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार रवि ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है।

chat bot
आपका साथी