ललन सिंह को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर हर्ष

जिले के संयोजक उदय कुमार सिंह तथा संताल परगना के महासचिव रंजीत जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी संगठन न सिर्फ मजबूत होगा बल्कि इसका विस्तार भी होगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:56 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:56 PM (IST)
ललन सिंह को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर हर्ष
ललन सिंह को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर हर्ष

जागरण संवाददाता, दुमका: जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को बनाए जाने पर दुमका जिला जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष है। जिले के संयोजक उदय कुमार सिंह तथा संताल परगना के महासचिव रंजीत जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी संगठन न सिर्फ मजबूत होगा बल्कि इसका विस्तार भी होगा। झारखंड में भी जदयू को नए सिरे से खड़ा किए जाने की पहल तेज होगी। नेताओं ने इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा पार्टी से केंद्रीय मंत्री तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह को बधाई दी है। इसके अलावा जदयू नेता मो. हैदर अली, अवधेश शरण, अंजनी कुमार सिंह, मुन्ना घोष, मीना मुर्मू, बच्चन कुमार, केशव चंद साह, पप्पू झा, चंद्रकांत शर्मा, अजय झा, राधा मोहन दास, राजेंद्र ठाकुर, मनोज राजपाल ने भी ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष जताया है।

chat bot
आपका साथी