जयंती पर याद किए गए रवींद्रनाथ ठाकुर

संवाद सहयोगी रानीश्वर सादीपुर मध्य विद्यालय में रविवार को विश्वकवि गुरु रवींद्रनाथ ठाकुर क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:49 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:49 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए रवींद्रनाथ ठाकुर
जयंती पर याद किए गए रवींद्रनाथ ठाकुर

संवाद सहयोगी, रानीश्वर : सादीपुर मध्य विद्यालय में रविवार को विश्वकवि गुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की जयंती मनाई गई। कोरोना की वजह से कार्यक्रम में शारीरिक दूरी का पालन किया गया और कम संख्या में लोगों को बुलाया गया। प्रभारी प्रधान अध्यापिका मिताली चटर्जी, तुहिना अधिकारी व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने गुरुदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 2017 में रवींद्र जयंती समारोह में अध्यापिका मिताली ने विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं ग्रामीण के सहयोग से उनकी मूर्ति स्थापित की थी। राज्य अल्पसंख्यक आयोग की सदस्या बेबी सरकार व विधायक नलिन सोरेन ने मूर्ति का अनावरण किया था। तब से लेकर आज तक विद्यालय प्रबंधन की ओर से भव्य कार्यक्रम कर जयंती मनाई जाती रही है। लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से दो साल से सादा समारोह किया जाता है। समारोह में शिक्षा विभाग के जिला, प्रखंड स्तर के अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी