उपराजधानी में लगे विश्वगुरु की प्रतिमा

कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर के 160वें अवतरण दिवस पर शुक्रवार को कोरोना महामारी के बीच लोगों ने इंडोर स्टेडियम के कला संस्कृति भवन में तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए जयंती में मात्र चार लोग ही शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 08:04 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 08:04 PM (IST)
उपराजधानी में लगे विश्वगुरु की प्रतिमा
उपराजधानी में लगे विश्वगुरु की प्रतिमा

जागरण संवाददाता, दुमका: कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर के 160वें अवतरण दिवस पर शुक्रवार को कोरोना महामारी के बीच लोगों ने इंडोर स्टेडियम के कला संस्कृति भवन में तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए जयंती में मात्र चार लोग ही शामिल हुए। भागवत राउत विचार मंच के संदीप कुमार ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए जिला प्रशासन से मांग की कि दुमका में विश्व गुरु की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए। इससे आने वाले समय में युवा पीढ़ी उनकी प्रतिमा और वहां लिखी उनकी जीवनी को देखकर प्रेरणा ले सकें। मनोज कुमार घोष, विक्रम कुमार और मनोज कुमार सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

chat bot
आपका साथी