गोड्डा रांची स्पेशल ट्रेन को चलने नहीं देंगे : इरफान

29 सितंबर से गोड्डा से भागलपुर होते हुए रांची तक जाने वाली स्पेशल ट्रेन को किसी भी सूरत में नहीं चलने देंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 09:33 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 09:33 PM (IST)
गोड्डा रांची स्पेशल ट्रेन को चलने नहीं देंगे : इरफान
गोड्डा रांची स्पेशल ट्रेन को चलने नहीं देंगे : इरफान

29 सितंबर से गोड्डा से भागलपुर होते हुए रांची तक जाने वाली स्पेशल ट्रेन को किसी भी सूरत में चलने नहीं दिया जाएगा। गोड्डा के लोग क्यों 18 घंटे का सफर करेंगे। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

यह बात जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डा. इरफान अंसारी ने सोमवार की शाम परिसदन में कही। उन्होंने गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर जमकर भड़ास निकाली। दरअसल, पहले वनांचल एक्सप्रेस भागलपुर से रांची तक चलती थी। अब इस ट्रेन का विस्तार गोडडा तक करते हुए इसे गोड्डा रांची स्पेशल ट्रेन का नाम दिया गया है। गोड्डा से 29 सितंबर से चलना शुरू होगी। विधायक ने कहा कि निशिकांत कौन होते हैं। किसने इन्हीं अधिकार दे दिया कि गोड्डा के लोग भागलपुर होकर रांची जाएं। रांची जाने के लिए लोगों को कम से कम 18 घंटे का सफर करना होगा। इस ट्रेन को किसी कीमत पर भागलपुर जाने नहीं दिया जाएगा। हम लोग बाहर के लोग अपना लेते हैं तो क्या भागलपुर के लोग इरफान को अपनाएंगे। किसी भी सूरत में निशिकांत गोड्डा से अगले सांसद नहीं होंगे। मैं उनके हाथ जोड़ता हूं कि वह भागलपुर वापस चले जाएं।

--------------------------------

राज्य के हर जिले में बनेगा पुस्तकालय

दुमका : पुस्तकालय विकास समिति के सभापति डा. इरफ़ान अंसारी ने सोमवार को परिसदन में पुस्तकालय विकास समिति की समीक्षा की। बैठक में तीन वित्तीय वर्षों में पुस्तकालय विकास एवं उससे संबंधित चलाए जा रही योजनाओं का आय व्यय एवं कार्यों की जानकारी लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आदिवासी बच्चे पुस्तकालय में जाकर पठन-पाठन करें, उस दिशा में जिला में भ्रमण करते हुए पुस्तकालय बनाने का काम किया जाएगा। राज्य के सभी जिलों में पुस्तकालय संचालित करने से संबंधित कार्यों की मुहिम लगातार चल रही है। दुमका की सभी पंचायत में पुस्तकालय खोलने पर कार्य किया जा रहा है। प्रयास है कि राज्य के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो। उन्होंने सभी विधायकों से आग्रह किया कि अपने विधानसभा क्षेत्र में पुस्तकालय के निर्माण से संबंधित कार्य अवश्य करें।

chat bot
आपका साथी