सीओ को देखकर भागे अवैध खदान संचालक

संवाद सहयोगी शिकारीपाड़ा (दुमका) अंचल अधिकारी शिकारीपाड़ा राजू कमल ने शुक्रवार क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:17 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:17 PM (IST)
सीओ को देखकर भागे अवैध खदान संचालक
सीओ को देखकर भागे अवैध खदान संचालक

संवाद सहयोगी, शिकारीपाड़ा (दुमका) : अंचल अधिकारी शिकारीपाड़ा राजू कमल ने शुक्रवार को मकड़ा पहाड़ी गोचर भूमि व पोखरिया मौजा की सरकारी भूमि में चलने वाली अवैध पत्थर खदानों की स्थल जांच की। हालांकि उनके आने की सूचना पहले से मिल जाने के कारण खदान चलाने वाले भाग निकले। सीओ ने बताया कि जांच के क्रम में मकड़ा पहाड़ी गोचर भूमि में पत्थर की अवैध खदान चलने का प्रमाण मिला लेकिन पहुंचने से पूर्व अवैध पत्थर खदान संचालक वहां से भाग चुके थे। निरीक्षण में यह स्पष्ट हुआ कि अवैध उत्खनन हो रहा था। पूर्व में भी अंचल कार्यालय से सात लोगों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कराया गया था।

थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि गोचर एवं सरकारी भूमि में अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि सरकारी एवं गोचर भूमि में खनन नहीं हो। बताया कि पोखरिया में खदानों में पानी भरा होने के कारण खनन कार्य बंद मिला। दो से तीन वैध चल रही हैं। किसी भी हाल में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी