मानदेय के लिए विधायक आवास पर भूख हड़ताल

जागरण संवाददाता दुमका जल सहिया ने बुधवार को विधायक बसंत सोरेन के खिजुरिया स्थित आवासी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 12:42 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 12:42 AM (IST)
मानदेय के लिए विधायक आवास पर भूख हड़ताल
मानदेय के लिए विधायक आवास पर भूख हड़ताल

जागरण संवाददाता, दुमका : जल सहिया ने बुधवार को विधायक बसंत सोरेन के खिजुरिया स्थित आवासीय परिसर में भूख हड़ताल की। उन्हें 20 माह से मानदेय नहीं मिल रहा है। जिला परिषद उपाध्यक्ष असीम मंडल को मांग पत्र सौंपा। वार्ता के बाद असीम ने जूस पिलाकर उनकी हड़ताल समाप्त कराई और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

संघ की जिलाध्यक्ष जरीना खातून ने कहा कि झारखंड सरकार ने फरवरी 19 में सभी जलसहिया को न्यूनतम मानदेय एक हजार रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की थी। नई सरकार आने के बाद भी घोषित राशि नहीं मिली। कई बार आवाज उठाने के बाद भी सरकार किसी तरह की सकारात्मक पहल नहीं कर रही है। वे लोग ईमानदारी अपने दायित्य का निर्वहन कर रहीं है लेकिन सरकार को उनकी चिता तक नहीं है। विधायक बसंत सोरेन से अनुरोध किया कि वे उनकी मांग को सरकार के सामने रखें और उन्हें सम्मानपूर्वक मानदेय दिलाएं। विधायक से मुलाकात न होने पर जिप उपाध्यक्ष ने सहिया से बात की। आश्वासन दिया कि विधायक के माध्यम से उनकी मांग को सरकार के पास भेज दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या 25 जनवरी को मुख्यमंत्री दुमका आ रहे हैं। इसी दिन सहिया संघ की पांच सदस्यों की उनसे मुलाकात कराई जाएगी।

संघ की अध्यक्ष ने कहा कि मुलाकात के बाद भी अगर किसी तरह की सकारात्मक पहल नहीं होती है तो आंदोलन के लिए सड़क पर उतरना पड़ेगा। भूख हड़ताल में सचिव बसंती हेंब्रम, कोषाध्यक्ष मालती देवी, मार्थो हांसदा, अनीता मुर्मू, मंजु देवी, लखी राय, मीता दे के अलावा कई प्रखंड की सहिया शामिल थी।

chat bot
आपका साथी