जिंदगी से पीछे रह गया काल

थाना क्षेत्र के जमुनियां गांव के निकट बुधवार सुबह हिदुस्तान पेट्रोलियम का खाली टैंकर अनियंत्रित घर में जा घुसा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 01:58 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 01:58 AM (IST)
जिंदगी से पीछे रह गया काल
जिंदगी से पीछे रह गया काल

थाना क्षेत्र के जमुनियां गांव के निकट बुधवार सुबह हिदुस्तान पेट्रोलियम का खाली टैंकर अनियंत्रित होकर कमली देवी के मकान में घुस गया। गनीमत थी कि हादसे से चंद पहले महिला दोनों बच्चों को साथ लेकर सुबह की सैर पर निकल गई थी। टक्कर से मकान का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है। कमली ने बताया कि पति देहरी परैया बाहर काम करता है। वह दो बच्चों के साथ घर में रहती है, जब यह दुर्घटना घटी उस समय वह बच्चों के साथ सुबह टहलने निकली थी। थोड़ी ही दूर गई थी कि टैंकर घर में घुस गया। वह दौड़ी दौड़ी आई, तब तक चालक फरार हो गया था। टक्कर मारने की वजह से मकान का अगला भाग पूरी तरह गिर गया। दोनों बच्चों के साथ जिस बरामदे में सोई थी, वह भी क्षतिग्रस्त हो गया। भगवान का शुक्र है कि उस समय वह टहलने निकल गई थी। अगर नहीं जाती तो उसके साथ दोनों बच्चों की जान पर बन आती। रामगढ़ में अंडा विक्रेता बना आग का गोला: रामगढ़ बाजार में बुधवार की दोपहर स्टोव जलाने के क्रम में अंडा विक्रेता धीरज कुमार बुरी तरह झुलस गया। कमर से गर्दन तक झुलसने के बाद भी दौड़ कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खुद से पहुंच गया। दोपहर को अकाल दास का पुत्र धीरज बाजार में ठेला में अंडा उबालने के लिए स्टोव जला रहा था।

इसी दौरान तेल का छिटककर कपड़ा में गिर गया। जैसे ही स्टोव जलाया तो कपड़ों ने आग पकड़ ली। कमर से गर्दन तक आग दिलकने लगी। इसके बाद वह दौड़ कर बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा। किसी प्रकार आसपास के दुकानदार ने उसका कपड़ा फाड़ कर बचाया। इसके बाद वह स्वयं से दौड़ते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी