शहर व जामा में अनदेखी पड़ी महंगी, वसूले छह हजार रुपये

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस व पदाधिकारियों ने शहर व जामा में जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों से छह हजार रुपया जुर्माना वसूला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:59 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:59 PM (IST)
शहर व जामा में अनदेखी पड़ी महंगी, वसूले छह हजार रुपये
शहर व जामा में अनदेखी पड़ी महंगी, वसूले छह हजार रुपये

जागरण संवाददाता, दुमका: स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस व पदाधिकारियों ने शहर व जामा में जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों से छह हजार रुपया जुर्माना वसूला।

नगर थाना के सामने परिवहन विभाग के वरीय लिपिक टीएन मिश्रा व पुलिस के जवानों ने मास्क के साथ हेलमेट की जांच की। इस दौरान मास्क नहीं पहनने पर नौ से और हेलमेट नहीं पहनने पर एक सौ कुल 55 सौ रुपया जुर्माना वसूला गया। अभियान में थाना प्रभारी देवव्रत पोददार, सहायक अवर निरीक्षक जितेंद्र साहू आदि शामिल थे। दस बाइक को जब्त भी किया गया।

जामा संवाद सहयोगी के अनुसार महारो, जामा व बारा पलासी में बीडीओ शिद्धार्थ शंकर यादव ने लोगों को कोविड -19 के दिशा निर्देश का पालन करने की अपील की और लोगों से बिना ठोस वजह के घर से बाहर नहीं निकलने को कहा। अगर कोई नियमों की अनदेखी करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अनदेखी करने वाले चार लोगों से चार सौ रूपया जुर्माना भी वसूला गया। बताया कि संक्रमित मरीजों के निवास स्थल को केंद्र बिदु मानते हुए गायबथान, पीपरा एवं छाता पहाड़ी को कंटेनमेंट जॉन बनाया जा रहा है। वहीं तपसी, लगला,सिकटिया,छैलापाथर एवं बारा में संक्रमित व्यक्ति पाए जाने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए अनुमोदित किया गया है।

chat bot
आपका साथी