आत्मा से किसान ले सकते हैं धान ट्रांसप्लांटर मशीन

दुमका के किसान आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए आत्मा में बनाए गए कृषि यंत्र बैंक का सहारा ले सकते हैं। अत्याधुनिक कृषि यंत्रों के सहारे खेती करने पर किसानों को न सिर्फ आर्थिक लाभ होगा बल्कि अधिक उपज और समय की भी बचत होगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:57 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:57 PM (IST)
आत्मा से किसान ले सकते हैं धान ट्रांसप्लांटर मशीन
आत्मा से किसान ले सकते हैं धान ट्रांसप्लांटर मशीन

जागरण संवाददाता, दुमका: दुमका के किसान आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए आत्मा में बनाए गए कृषि यंत्र बैंक का सहारा ले सकते हैं। अत्याधुनिक कृषि यंत्रों के सहारे खेती करने पर किसानों को न सिर्फ आर्थिक लाभ होगा बल्कि अधिक उपज और समय की भी बचत होगी।

यह बातें मंगलवार को दुमका सदर प्रखंड के बेहरबांक गांव की किसान स्मिता देवी के खेत में आत्मा की ओर से आयोजित कृषि यंत्र बैंक प्रत्यक्षण के दौरान संताल परगना के संयुक्त कृषि निदेशक अजय कुमार सिंह ने कही। कहा कि किसान तय किराया चुकता कर आत्मा से कृषि यंत्र ले सकते हैं और इसके सहारे वैज्ञानिक तरीके से खेती कर सकते हैं। इस मौके पर किसानों को धान ट्रांसप्लांटर मशीन के जरिए धान रोपने की विधि का प्रत्यक्ष तौर पर जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि मशीन से रोपाई कराने में प्रति एकड़ बीज की मात्रा कम लगती है। रोपाई में मजदूरों की कमी की भरपाई हो जाता है। कम समय में अधिक क्षेत्रफल में रोपाई संभव है। मौके पर आत्मा के परियोजना निदेशक डा. दिवेश कुमार सिंह ने कहा मशीन से बोआई के लिए 15-21 दिन का बिचड़ा तैयार किया जाता है। मौके पर आत्मा के उप निदशेक संजय कुमार मंडल, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुशीला टुडू कृषि विशेषज्ञ डा. अजिता सोरेन एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक गणेश सोरेन समेत कई किसान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी