मयूराक्षी कॉलेज में एसकेएमयू के प्रतिकुलपति को दी विदाई

संवाद सहयोगी रानीश्वर मयूराक्षी ग्रामीण डिग्री कॉलेज रानीश्वर में मंगलवार को प्राचार्य डॉ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:12 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:12 PM (IST)
मयूराक्षी कॉलेज में एसकेएमयू के 
प्रतिकुलपति को दी विदाई
मयूराक्षी कॉलेज में एसकेएमयू के प्रतिकुलपति को दी विदाई

संवाद सहयोगी, रानीश्वर : मयूराक्षी ग्रामीण डिग्री कॉलेज रानीश्वर में मंगलवार को प्राचार्य डॉ. अब्दुल रईस खान कि अगुवाई में सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. हनुमान प्रसाद शर्मा को विदाई दी गई। कॉलेज में आयोजित विदाई समारोह में डॉ. हनुमान ने अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल रईस खान ने डॉ. शर्मा को प्रतिभा का धनी और कर्मठ इंसान कहा।

मौके पर स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार शर्मा व डॉ. मालती शर्मा ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए। मंच संचालन कॉलेज की सहायक व्याख्याता डॉ. रुपम कुमारी ने किया। इससे पूर्व विदाई समारोह में सांस्कृतिक गीत व नृत्य से किया गया। मौके पर आशीष मंडल, काजल मंडल, विभाष चंद्र झा शिक्षकेतर कर्मचारी आशा मरांडी, छात्रा आद्या चौधरी, देविका हाजरा, सोनामुनी चक्रवर्ती, प्रियंका गोराई समेत कई मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी