महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी आस्था

हंसडीहा महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। हंसडीहा के बालेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। परंपरा निभाने के साथ लोगों ने भविष्य में सुख-समृद्धि की कामना भी की। शुक्रवार को तड़के से ही शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। शिव भक्तों ने व्रत रखकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मन्नत मांगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 06:23 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 06:17 AM (IST)
महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी आस्था
महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी आस्था

फोटो 05

संवाद सहयोगी, हंसडीहा

महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। हंसडीहा के बालेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। परंपरा निभाने के साथ लोगों ने भविष्य में सुख-समृद्धि की कामना भी की। शुक्रवार को तड़के से ही शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। शिव भक्तों ने व्रत रखकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मन्नत मांगी। शिव मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया था। सुबह होते ही मंदिरों में भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। शिवमंदिर बम-बम भोले के जयकारों और ओम नम: शिवाय से गुंजायमान रहे। इस दौरान फल फूल विक्रेताओं की चांदी रही। पूर्व संध्या पर ही चुनिंदा फलों के दाम अत्यधिक बढ़ा दिए गए थे। जलाभिषेक व पूजा अर्चना के समय बेर की मांग ज्यादा रहती है इसलिए यह फल 50 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिका। आम दिनों में इसका भाव 30-40 रुपये तक ही होता है। इसी तरह सेब व केला के दाम भी दोगुने रहे। व्रत धारियों ने इस पर्व पर अन्न को तिलांजलि लेकर फलाहार का ही सेवन किया। आलू जलेबी और पेड़ा की मांग भी ज्यादा रही। हंसडीहा पुलिस ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी।

chat bot
आपका साथी