डिजिटल माइक सिस्टम से लैस हुआ जिला स्कूल

लीडर स्कूल के रूप में चयनित जिला स्कूल रविवार को डिजिटल माइकिग से लैस हो गया। आयुक्त के सचिव विनय मनीष लकड़ा जिला शिक्षा पदाधिकारी मसूदी टुडू एवं अंचल पदाधिकारी यमुना रविदास ने संयुक्त रूप से डिजिटल माइकिग का उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 07:50 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 07:50 PM (IST)
डिजिटल माइक सिस्टम से लैस हुआ जिला स्कूल
डिजिटल माइक सिस्टम से लैस हुआ जिला स्कूल

जागरण संवाददाता, दुमका: लीडर स्कूल के रूप में चयनित जिला स्कूल रविवार को डिजिटल माइकिग से लैस हो गया। आयुक्त के सचिव विनय मनीष लकड़ा, जिला शिक्षा पदाधिकारी मसूदी टुडू एवं अंचल पदाधिकारी यमुना रविदास ने संयुक्त रूप से डिजिटल माइकिग का उद्घाटन किया। विनय मनीष ने कहा कि प्लस टू जिला स्कूल में मूलभूत सुविधाओं के साथ बुनियादी ढांचे को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। आने वाले समय में विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। विद्यालय को पूरी तरह स्मार्ट क्लास के लिए तैयार किया जा रहा है। छात्रों के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि डिजिटल माइकिग कराना अनूठी पहल है। यह विद्यालय पूरी तरह स्मार्ट शिक्षा के लिए साधन संपन्न होगा। लीडर स्कूल के रूप में चयनित किए जाने के बाद अब सीबीएसई पैटर्न पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की पहल होगी। अब गरीब बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम से सरकारी विद्यालय में अपनी पढ़ाई कर सपनों को साकार कर सकेंगे। अंचल पदाधिकारी ने कहा कि विद्यालय परिसर का साफ सफाई एवं स्वच्छ वातावरण देखकर सरकारी विद्यालय के प्रति सोच बदल गई। अगर मन मे लगन एवं कुछ अलग करने की ललक हो तो सरकारी विद्यालय को राज्य का उच्च स्तरीय विद्यालय बनाया जा सकता है।

प्रभारी प्राचार्य दिलीप कुमार झा ने कहा कि विद्यालय राज्य के लीडर विद्यालयों में सबसे उच्च पायदान पर प्रतिस्थापित, यह सपना सभी के सहयोग से अवश्य साकार होगा। मौके पर पौधा संरक्षण विभाग के श्रीकृष्ण अर्जुन सरकार, श्यामसुंदर दास, महेंद्रराज हंस एवं शिक्षक विजय कुमार दूबे मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी