सत्ता की लालच में कांग्रेस ने लगाई थी देश में आपातकाल डा.लुइस

जागरण संवाददाता दुमका 46 वर्ष पूर्व कांग्रेस द्वारा लगाए राजनीतिक आपातकाल को लोकतंत्र का क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 06:51 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 06:51 PM (IST)
सत्ता की लालच में कांग्रेस ने लगाई थी देश में आपातकाल डा.लुइस
सत्ता की लालच में कांग्रेस ने लगाई थी देश में आपातकाल डा.लुइस

जागरण संवाददाता, दुमका : 46 वर्ष पूर्व कांग्रेस द्वारा लगाए राजनीतिक आपातकाल को लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए भाजपाइयों ने शुक्रवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रकट किया। मौके पर भाजपा नेत्री डा.लुइस मरांडी ने कहा कि

यह तिथि भारतीय लोकतंत्र और राजनीति का सबसे काला दिन था। सत्ता की लालच में स्व. इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया गया था। रातोंरात देश को जेल में बदल दिया गया था। प्रेस, कोर्ट, अभिव्यक्ति की आजादी पर पाबंदी लगा दी गई थी। सब को कुचल दिया गया था। उस समय भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए जिन लोगों ने संघर्ष किया उन सबको भाजपा कार्यकर्ता नमन करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष निवास मंडल ने की। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अमिता रक्षित, नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा, दीपेन झा समेत कई मौजूद थे।

-----------------------

धरना देकर आपातकाल का किया विरोध

-----------

रामगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 25 जून शुक्रवार को काला दिवस के तौर पर मनाते हुए रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय परिसर में जिला उपाध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना दिया गया। इस दौरान भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने माथे पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। जिला उपाध्यक्ष मनोज पांडे ने बताया कि 25 जून 1975 को देश के इतिहास में पहली बार तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने भारतीय संविधान की धारा 352 के अधीन पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया था। 21 माह तक देश में आपातकाल घोषित किया गया था। यह भारत का सबसे विवादास्पद और अलोकतांत्रिक आपातकाल था।

भाजपाइयों ने मनाया काला दिवस

----------------

बासुकीनाथ : बासुकीनाथ में भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर देश में 46 वर्ष पूर्व लगाए गए आपातकाल के विरोध में विरोध-प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर इसे काला दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर रविकांत मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष स्वरूप सिन्हा, महामंत्री कार्तिक राव, राज नारायण गुप्ता, नरेश पंडा, आशीष कुमार दे सहित दर्जनों अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। -------

chat bot
आपका साथी