किशोरी की हत्या कर पहाड़ी पर शव फेंका

अज्ञात अपराधियों ने 17 साल की किशोरी की हत्या कर शव को फेंक दिया। सोमवार की देर रात ग्रामीणों की सूचना पर तालझारी थाना की पुलिस ने झनकपुर पंचायत के बैसलापहाड़ी से शव बरामद किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 06:11 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 06:11 PM (IST)
किशोरी की हत्या कर पहाड़ी पर शव फेंका
किशोरी की हत्या कर पहाड़ी पर शव फेंका

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ: अज्ञात अपराधियों ने 17 साल की किशोरी की हत्या कर शव को फेंक दिया। सोमवार की देर रात ग्रामीणों की सूचना पर तालझारी थाना की पुलिस ने झनकपुर पंचायत के बैसलापहाड़ी से शव बरामद किया। पुलिस को हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका है। किशोरी की पहचान नहीं हो सकी है।

देर शाम ग्रामीणों ने दुर्गंध आने पर पहाड़ी के समीप जाकर देखा तो युवती का शव पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर तालझारी थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर छानबीन की।

सिर पर किसी नुकीले पत्थर से किया गया वार: मंगलवार को शव के शिनाख्त के लिए आसपास के गांव के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई पहचान नहीं सका। पुलिस को इस बात का प्रमाण मिला है कि किशोरी को यहां लाया गया और सिर पर किसी नुकीले पत्थर से वार किया गया। मरने से पहले किशोरी ने काफी संघर्ष किया। थाना प्रभारी ने इस बात से इन्कार नहीं किया है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है। उन्होंने चिकित्सक से दुष्कर्म की भी जांच करने की बात कही है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सब साफ हो जाएगा। किशोरी किसी दूसरे प्रखंड या फिर जिला की रहने वाली है। हुलिया से आदिवासी समुदाय की लगती है।

उन्होंने बताया कि अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रख दिया गया है।

chat bot
आपका साथी