पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

संवाद सहयोगी सरैयाहाट (दुमका) सरैयाहाट थाना क्षेत्र के चंद्रा गांव के निकट गुरुवार को 1

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:44 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:44 PM (IST)
पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका
पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

संवाद सहयोगी, सरैयाहाट (दुमका): सरैयाहाट थाना क्षेत्र के चंद्रा गांव के निकट गुरुवार को 17 वर्षीया एक किशोरी का शव पलाश वृक्ष से लटका मिला। उसका चेहरा जला था। स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वह 11 वीं कक्षा की छात्रा थी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंचीं और शव को थाना ले आई। शुक्रवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा जाएगा।

किशोरी 28 फरवरी से ही घर से गायब थी। इसके सूचना उसके स्वजनों ने थाना में दिया था। गुरुवार को करीब 12 बजे गाय चराने वालों ने पेड़ से लटका शव देखा। किशोरी के भाई ने बताया कि इसकी हत्या कर पेड़ में लटका दिया गया है। उसने बताया कि एक मोबाइल नंबर से पिता को भी धमकी दी गई थी। वहीं सूत्रों की मानें तो बगल के गांव के किसी लड़का से युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार को उसी लड़का के फोन करने पर युवती घर से भाग कर गई, लेकिन लौट कर नहीं आई। थाना प्रभारी अनुज कुमार यादव ने बताया कि पुलिस हत्या एवं आत्महत्या दोनों बिदु पर जांच करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।

------

ससुराल वालों ने युवती को पीटा

जासं, गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटी रतनपुर गांव में युवती यशोदा कुमारी को ससुराल पक्ष के स्वजनों ने मारपीट की। वह गंभीर रूप से जख्मी है। मामले को लेकर पीड़िता के मायके वालों ने मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया है। आवेदन के माध्यम से बताया गया कि पति श्रीकांत मंडल, ससुर नकुल मंडल, सास वीणा देवी, ननद मधु देवी आदि आए दिन मारपीट करते रहते हैं। इसी क्रम में युवती का भाई उसे मायके लेकर जाने के लिए पहुंचा था। पहुंचने पर देखा कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे थे। इस दौरान युवती के ससुर ने उसके पिता प्रेमलाल मंडल का बाइक क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़िता के पिता ने बताया कि वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चौकीदार है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। जख्मी महिला का सदर अस्पताल में उपचार करने के बाद भर्ती किया गया है।

chat bot
आपका साथी