मजदूर का फंदे पर मिला शव, हत्या की आशंका

कड़हरबील के समीप एग्रो पार्क में निर्माणाधीन आडिटोरियम में काम कर रहे मजदूर का शव शनिवार को कार्यस्थल पर ही फंदे से लटका मिला।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 09:38 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 09:38 PM (IST)
मजदूर का फंदे पर मिला शव, हत्या की आशंका
मजदूर का फंदे पर मिला शव, हत्या की आशंका

कड़हरबील के समीप एग्रो पार्क में निर्माणाधीन आडिटोरियम में काम कर रहे मजदूर का शव शनिवार सुबह एक पोल से लटका मिला। संदिग्ध परिस्थितियों बेटे की मौत देख पिता ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल, पुलिस ने मामले में यूडी केस दर्ज किया है।

सनद रहे 20 वर्षीय मजदूर कुंदन पुजहर काम करने वाले 20 वर्षीय मजदूर कुंदन पुजहर का शनिवार की सुबह पोल के सहारे शव लटका मिला। वह जरमुंडी के चमड़ा बहियार गांव का निवासी है। दुर्गा पूजा के समय एसपी कालेज में इंटर में नामांकन के लिए शहर आया था। किसी कारण वश नामांकन नहीं हुआ तो निर्माण कार्य में मजदूरी करने लगा। रांची की निजी कंपनी बीपी कंस्ट्रक्शन एग्रो पार्क में आडिटोरियम का निर्माण करा रही है। दो साल से लगातार काम चल रहा है। कुंदन मजदूरी करने के बाद यहां पर एक कमरे में तीन मजदूरों के साथ रहता था। शुक्रवार रात सभी खाना खाकर सो गए। शनिवार सुबह दोस्तों ने कुंदन का शव आडिटोरियम के पोल से लटका देखकर नगर थाना को सूचित किया। एसआइ साहेब कुंवर व हरखू मोहली मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि युवक की फांसी लगाने से मौत हुई है। वहीं, पिता सुभाषन पुजहर का कहना था कि बेटे की हत्या की गई है। उसके पैर में दोनों चप्पल थी। फांसी लगाने के बाद वह छटपटाया होगा, ऐसे में, चप्पल नहीं निकली। जरूर हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को टांग दिया गया है। नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोट में हत्या जैसी बात सामने आती है तो हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

------------------

बोकारो के इंजीनियर ने दी थी जान

12 अगस्त को इसी कंपनी के लिए काम करने वाले बोकारो के इंजीनियर सुजीत दे का पुराने एएन कालेज परिसर स्थित एक आवास में फंदे से लटका शव मिला था। स्वजनों ने कंपनी के पदाधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। पुलिस ने तीन के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज किया, लेकिन बिसरा रिपोर्ट नहीं आने की वजह से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

chat bot
आपका साथी