दिन में दो बार करें संक्रमितों की जांच: डीसी

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने बुधवार को शहरी क्षेत्र का निरीक्षण किया और कोविड अस्पताल में इलाजरत संक्रमित मरीजों से मिलकर उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 07:48 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:48 PM (IST)
दिन में दो बार करें संक्रमितों की जांच: डीसी
दिन में दो बार करें संक्रमितों की जांच: डीसी

जागरण संवाददाता, दुमका: उपायुक्त राजेश्वरी बी ने बुधवार को शहरी क्षेत्र का निरीक्षण किया और कोविड अस्पताल में इलाजरत संक्रमित मरीजों से मिलकर उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

उपायुक्त निरीक्षण करते हुए टीन बाजार चौक पहुंचीं और एक जगह पर एकत्र पांच से अधिक लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया। कहा कि भीड़ लगाने से बचें। आवश्यकता महसूस होने पर ही घर से निकलें। चेहरे पर मास्क हर समय होना चाहिए।

कोविड अस्पताल में समय पर नहीं आते डॉक्टर: इसके बाद उपायुक्त पुराने अस्पताल में बने कोविड सेंटर पहुंचीं और संक्रमितों से बात की। यह जानने का प्रयास किया कि डॉक्टर आते हैं या नहीं। खाना समय पर मिलता है या नहीं। किसी प्रकार की समस्या तो नहीं है। मरीजों ने बताया कि डॉक्टर नियमित जांच के लिए नहीं आते हैं। इस पर उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ. अनंत कुमार झा को निर्देश दिया कि एक दिन में कम से कम दो बार डॉक्टर आकर मरीजों की जांच करें। अगर किसी की हालत ज्यादा गंभीर है तो उसके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जाए। मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। मौके पर एसडीओ महेश्वर महतो व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अरुण कुमार भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी