ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता में निशा ने मारी बाजी

जागरण संवाददाता दुमका कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर की जंयती पर रविवार को सिदो कान्हू उच्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:45 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:45 PM (IST)
ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता में निशा ने मारी बाजी
ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता में निशा ने मारी बाजी

जागरण संवाददाता, दुमका : कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर की जंयती पर रविवार को सिदो कान्हू उच्च विद्यालय की ओर से ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने नृत्य से शामिल लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता को तीन समूह में बांटा गया था।

ग्रुप एक में कक्षा से तीन से शामिल बच्चों में ऋषि वर्मा ने पहला, नम्रता, देबूरूपा ने दूसरा और ओंकार सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया गया। वहीं ग्रुप दो में कक्षा चार से छह की अनुप्रिया बेसरा, देवोस्मिता मुखर्जी, शाहीन और कक्षा सात से 12 तक के तीसरे ग्रुप में निशा वर्मा, राजनंदिनी गुप्ता व प्रीति कुमारी ने बाजी मारी। नृत्य प्रतियोगिता विद्यालय की निर्देशिका सुनीता मुखर्जी, प्रबंधक रोदोशी मुखर्जी और चित्रकला शिक्षक सुनील शर्मा के दिशा निर्देशन में कराई गई।

chat bot
आपका साथी