करंट से भैंसा से मौत

संवाद सूत्र दलाही मसलिया प्रखंड के बसकीडीह पंचायत के करमाटांड़ गांव में रविवार की अल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 05:23 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 05:23 PM (IST)
करंट से भैंसा से मौत
करंट से भैंसा से मौत

संवाद सूत्र, दलाही : मसलिया प्रखंड के बसकीडीह पंचायत के करमाटांड़ गांव में रविवार की अल सुबह खेत जोतने जा रहे युधिष्ठर सोरेन का भैंसा बिजली की तार के चपेट में आकर दम तोड़ दिया। इस घटना में युधिष्ठर बाल-बाल बच गया। युधिष्ठर ने कहा कि शनिवार की देर शाम आंधी आई थी। संभवत: इसी के कारण तार टूट कर गिर गया था। बिजली प्रवाहित 11 हजार नंगे तारों के चपेट में आगे चल रहे भैंसा आया और तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। किसान ने बताया कि पीछे रहने के कारण मैं बाल बाल बच गया। उन्होंने बताया कि दोनों भैसा के बदौलत खेती कर रहा था। अब खेती कैसे होगा यह सोच कर माथा पर हाथ धरे रोता जा रहा था। भैंसे की मौत से परेशान युधिष्ठर ने कहा कि अब उसका खेती करना आसान नहीं होगा। उसके पास इतने पैसे नहीं है कि तुरंत भैंसा खरीद सके। उसने बिजली विभाग से मुआवजा की गुहार लगाई है। इधर बिजली महकमा के कनीय अभियंता पंकज कुमार ने भरोसा दिया है कि पीड़ित किसान को शीघ्र मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे।

chat bot
आपका साथी