संविधान दिवस पर ली संविधान संरक्षण की शपथ

संविधान दिवस पर गुरुवार को सरकारी विभागों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के अधिकारी जज व शिक्षा विभाग के लोगों ने संविधान सरंक्षण की शपथ ली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 08:48 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 08:48 PM (IST)
संविधान दिवस पर ली संविधान संरक्षण की शपथ
संविधान दिवस पर ली संविधान संरक्षण की शपथ

जागरण संवाददाता, दुमका: संविधान दिवस पर गुरुवार को सरकारी विभागों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के अधिकारी, जज व शिक्षा विभाग के लोगों ने संविधान सरंक्षण की शपथ ली।

समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त डॉ संजय सिंह की अध्यक्षता में हुए शपथ ग्रहण समारोह में जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। शपथ ग्रहण अनुमंडल के अलावा प्रखंड स्तर पर हुआ। डीडीसी ने कहा कि आज ही के दिन यानी 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया था। संविधान के प्रति अपनी निष्ठा,दायित्व का निर्वहन करने को कहा। उन्होंने भारतीय संविधान की विशेषताओं के बारे में बताया। इस मौके पर जिले के वरीय पदाधिकारी सहित कर्मचारी उपस्थित थे।, इधर व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा की अध्यक्षता में न्यायधीशों ने संविधान की शपथ ली। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत ने कहा कि संविधान देश के नागरिकों को हक और अधिकार सरंक्षण देने के साथ देश की एकता एवं संप्रभुता संरक्षण का प्रतीक है। संविधान अधिकार और कर्तव्य का संरक्षण देता है। संविधान है तब ही अधिकार एवं कर्तव्य है। सभी न्यायाधीश व कर्मियों ने संविधान के संरक्षण की शपथ ली। मौके पर डीजे प्रथमतौफिकुल हसन, द्वितीय पवन कुमार, तृतीय लक्ष्मण प्रसाद, एसीजेएम निशांत कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एसएन ठाकुर, एसडीजेएम जितेन्द्र राम व विजय यादव सहित न्यायालय कर्मी उपस्थित थे।

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने डीसी चौक पर बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सभी को एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ विनोद शर्मा ने संविधान की शपथ दिलाई। मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त जतिन कुमार, अभिषेक रंजन ,शशि प्रभा सोरेन, प्रेम , संजीव मरांडी, ऋषि शर्मा, आकाश कुमार, रीना कुमारी, बबीता सोरेन, पूजा कुमारी, मौसम दास, कृष्णा दास आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी