गांव से लेकर प्रखंड तक मजबूत होगी कांग्रेस
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी प्रखंड अध्यक्षप्रमुख कार्यकर्ता व सभी मोर्चा संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।
जागरण संवाददाता, दुमका: जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी प्रखंड अध्यक्ष,प्रमुख कार्यकर्ता व सभी मोर्चा संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।
लंबी चली इस बैठक में संगठन को ग्रामीण स्तर पर ले जाने एवं प्रखंड संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। अरबी खातून को महासचिव व पौलुस मुर्मू को किसान सेल का जिलाध्यक्ष बनाने हेतु प्रस्ताव पारित कर अग्रतर कार्रवाई हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजने का निर्णय लिया गया। मसलिया एवं शिकारीपाड़ा में संगठन की शिथिलता को देखते हुए कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में बने विभिन्न बोर्ड, निगम एवं अन्य महत्वपूर्ण सरकारी समितियों को भंग कर नई समितियों के गठन के लिए सरकार से मांग की गई है। सात दिसंबर को शिकारीपाड़ा, 8 को जरमुंडी, 9 को गोपीकांदर ,10 को दुमका नगर, 11 को मसलिया, 12 को काठी कुंड, 13 को युवा कांग्रेस की बैठक, 14 को दुमका प्रखंड, 15 को रामगढ़ प्रखंड, 16 को जामा प्रखंड,17र को रानीश्वर, व 18 दिसंबर को सरैयाहाट प्रखंड काग्रेस कमेटी की बैठक होगी। हर बैठक में जिला से पर्यवेक्षक जाएंगे। तीन बैठकों से रहने वाले जिले के पदाधिकारियों को कारण पूछा जाएगा।
बताया कि दिनांक 20 दिसंबर को कार्यकर्ताओं का एक प्रशिक्षण शिविर होगा। इसमें मंत्री बादल पत्रलेख एवं प्रदेश कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में डॉ सुशील मरांडी, महेश राम राम चंद्रवंशी, युगल किशोर सिंह गणेश, रामकुमार साह, छवि बागची, प्रेम कुमार साह, विलियम टुडू, शाहरोज शेख, संतोष सिंह, गरिमा उर्वशी, छवि दास, अलीमाम टिकू, वारिस मुर्मू, पौलुस मुर्मू, सौरभ सिंह, सुनील किस्कू, सकीना खातून, कुंदन पत्रलेख, श्यामसुंदर भगत, श्यामसुंदर मोदी आदि मौजूद थे।