आज छठी व्रती देंगी सूर्य को पहला अ‌र्घ्य

चैती छठ पूजा का खरना शनिवार को पूरे विधि-विधान के साथ सम्पन्न हो गया। रविवार को भगवान सूर्य को पहला अ‌र्घ्य दिया जाएगा। छठ व्रती महिलाओं ने सुबह खरना में चढ़ने वाली खीर के लिए अरवा चावल को साफ किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 08:27 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 08:27 PM (IST)
आज छठी व्रती देंगी सूर्य को पहला अ‌र्घ्य
आज छठी व्रती देंगी सूर्य को पहला अ‌र्घ्य

जागरण संवाददाता, दुमका: चैती छठ पूजा का खरना शनिवार को पूरे विधि-विधान के साथ सम्पन्न हो गया। रविवार को भगवान सूर्य को पहला अ‌र्घ्य दिया जाएगा। छठ व्रती महिलाओं ने सुबह खरना में चढ़ने वाली खीर के लिए अरवा चावल को साफ किया। इसके बाद घर के सभी सदस्यों ने पीतल की थाल में चावल को साफ किया। इस दौरान छठ के गीत गाकर भगवान सूर्य की उपासना की।

शाम में व्रतियों ने पूजा स्थान में लकड़ी का चूल्हा बनाकर गाय के दूध में चावल और गुड़ से खीर बनाई। खीर को छठ मैया को अर्पित करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कोरोना वायरस को लेकर प्रसाद ग्रहण करने वाले लोगों की संख्या में काफी रही। पुरुष भी अपनी मनोकामना पूर्ण होने के लिए छठ व्रत रखते हैं। रविवार की शाम भगवान सूर्य को पहला अ‌र्घ्य दिया जाएगा। सोमवार की सुबह अ‌र्घ्य के साथ छठ व्रत का समापन हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी