किसानों का दमन करना चाहती केंद्र सरकार : कांग्रेस

कृषि बिल के खिलाफ दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में शनिवार को कांग्रेस ने पूरे देश के सभी जिलों में जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना दिया। इसके तहत कांग्रेस की की ओर से दुमका जिले के सभी 10 प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना दिया गया। सदर प्रखंड दुमका के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक प्रो.मनोज अंबष्ठ की मौजूदगी में प्रखंड अध्यक्ष सुनील किस्कू ने धरना का नेतृत्व किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 07:13 PM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 07:13 PM (IST)
किसानों का दमन करना चाहती केंद्र सरकार : कांग्रेस
किसानों का दमन करना चाहती केंद्र सरकार : कांग्रेस

जागरण टीम, दुमका : कृषि बिल के खिलाफ दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में शनिवार को कांग्रेस ने पूरे देश के सभी जिलों में जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना दिया। इसके तहत कांग्रेस की की ओर से दुमका जिले के सभी 10 प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना दिया गया। सदर प्रखंड दुमका के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक प्रो.मनोज अंबष्ठ की मौजूदगी में प्रखंड अध्यक्ष सुनील किस्कू ने धरना का नेतृत्व किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद नेताओं ने तीन सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा। धरना में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष छवि बागची, छवि दास, रोमी इमाम, सद्दाम अंसारी, गुलाम खान, सोनातन किस्कू, रूबी किस्कू, बाबूधन किस्कू, गौतम पाल, मुकेश यादव, मिठू यादव, अनिल टुडू, अमन गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

संस,बासुकीनाथ : जरमुंडी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्याम सुंदर मोदी के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया गया। इसमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसानों के विरोध में लाए गए तीन काला कानून को वापस लेने की मांग की गई। श्याम सुंदर मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों का दमन करना चाहती है। कांग्रेस के तालझारी अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार उद्योगपति व पूंजीपति घरानों के पक्ष में खड़ी है। सरकार को किसानों के लाभ-हानि से कोई लेना-देना नहीं है। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव कुंदन पत्रलेख ने केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के विरूद्ध लाए गए इस कानून को अविलंब वापस लेने, किसानों के हितार्थ आवश्यक कदम उठाने की मांग की। धरना के उपरांत नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम प्रेषित तीन सूत्री मांग पत्र जरमुंडी के बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू को सौंपा। धरना में बासुकीनाथ नगर अध्यक्ष रोहित रंजन, तालझारी अध्यक्ष मुकेश यादव, जिला कांग्रेस महासचिव कुंदन पत्रलेख, अरुण प्रकाश, प्रकाश यादव, विजय यादव, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार यादव, तारकेश्वर मंडल, जितेंद्र कुमार, अनुजकांत यादव, अविनाश यादव, इम्तियाज अंसारी, वरुण कुमार यादव समेत कई मौजूद थे।

संस,जामा : जामा के प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार साह के नेतृत्व में कृषि बिल के खिलाफ एवं किसानों के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना के बाद कांग्रेसियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव के माध्यम से मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर प्रेम साह ने कहा कि वर्तमान कृषि बिल से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है और बिचौलिया हावी हो रहे हैं। जिससे तैयार फसल का वाजिब मूल्य किसानों को भी नहीं मिल पाएगा। इसलिए बिल को अविलंब वापस लिया जाए। मौके पर रामनाथ दर्बे,जय मुर्मू मो.कलाम अंसारी, मो. मोबारक, रामजीवन सिंह, गुड्डू पंडित, भीखू मोहली,बामेश्वर पंडित,प्रदीप मंडल समेत कई मौजूद थे।

संस,रानीश्वर : प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष योगानंद सरकार के नेतृत्व में आयोजित धरना में जिला समिति के सह सचिव अरविद यादव, पर्यवेक्षक शाहिद अंसारी एवं उमाकांत यादव शामिल हुए। नई कृषि नीति को वापस लेने की मांग करते हुए कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर प्रहार किया। धरना के उपरांत बीडीओ ज्ञानेंद्र कुमार की अनुपस्थिति में प्रभारी कृषि पदाधिकारी विश्वनाथ सिंह को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा। धरना में गुरुपद घोष, मंजूर अली, अंसार हुसैन खान, गौरीशंकर राय, दीनबंधु दास, कंचन गोराई, विद्युत घोष समेत कई मौजूद थे।

संस,सरैयाहाट : किसान विरोधी कृषि कानून के विरोध में शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद यादव के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना दिया गया। इसके उपरांत तीन सूत्री ज्ञापन बीडीओ दयानंद जायसवाल सौंपा। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी की। मौके पर युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, राजीव कुमार जायसवाल, कुंदन यादव, सौरभ कुमार यादव, दया देवी, सरगुन यादव, रामेश्वर यादव, मजहर हुसैन, परमेश्वर मरांडी, अनिल कुमार मंडल, सुरेन्द्र शर्मा, जनार्धन पंजियारा, विरेंद्र यादव, शशिभूषण पाठक, नीमचंद मंडल, नवीन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संस,काठीकुंड : कांग्रेस प्रखंड समिति की ओर से जिला उपाध्यक्ष सह पर्यवेक्षक शमसाद अंसारी के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना देकर तीन सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया। इस मौके पर कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

संस,शिकारपीड़ा : प्रखंड अध्यक्ष सुबोध मंडल की अगुवाई में प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया गया। मौके पर बतौर पर्यवेक्षक कांग्रेसी नेत्री अरबी खातून ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी और पूंजीपतियों की पोषक है। किसानों को हित करने के बजाए इनका अहित करना चाहती है। केंद्र सरकार की मंशा है कि किसानों को हमेशा कर्ज में डुबाए रखा जाए। इस मौके पर स्टीफन बेसरा, भवेश चंद्र मुर्मू, महफूज अंसारी, विनोद साह, महमूद अंसारी, विनोद साह, राजकुमार साह, अंजेला मुर्मू, सिद्दकी अंसारी, बीना बास्की, अनंत साहा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। धरना के बाद तीन सूत्री ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया।

chat bot
आपका साथी