अनोखे अंदाज में छात्राओं ने मनाया पृथ्वी दिवस

विश्व पृथ्वी दिवस पर गुरुवार को सिदो कान्हू उच्च विद्यालय के बच्चों ने घर के बागीचे के लिए काम किया। पुराने प्लास्टिक के कंटेनरों का किस तरह सदुपयोग किया जा सकता है यह वीडियो के माध्यम से बताने का प्रयास किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 07:00 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 07:00 PM (IST)
अनोखे अंदाज में छात्राओं ने मनाया पृथ्वी दिवस
अनोखे अंदाज में छात्राओं ने मनाया पृथ्वी दिवस

जागरण संवाददाता, दुमका: विश्व पृथ्वी दिवस पर गुरुवार को सिदो कान्हू उच्च विद्यालय के बच्चों ने घर के बागीचे के लिए काम किया। पुराने प्लास्टिक के कंटेनरों का किस तरह सदुपयोग किया जा सकता है, यह वीडियो के माध्यम से बताने का प्रयास किया। कहा कि उपयोग में न आने वाली प्लास्टिक की चीजों को फेंक कर हम पृथ्वी के सौंदर्य को नष्ट कर देते हैं, लेकिन बच्चों ने इन्हीं चीजों से उपयोगी चीजें बना कर पृथ्वी को एक छोटा सा उपहार दिया है।

विद्यालय की प्रबंधक रोदोशी मुखर्जी ने कहा कि पृथ्वी दिवस को मानने का उद्देश्य है कि जीवन संपदा को बचाने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करें। ऑनलाइन माध्यम से बच्चों को इसके लिए तैयार किया। विद्यालय के सचिव प्रदीप्त मुखर्जी व निदेशक सुनीता मुखर्जी ने भी पौधे लगाए। विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने अपने घरों में पौधे लगाकर पृथ्वी दिवस मनाया।

chat bot
आपका साथी