समस्याओं के निदान के लिए सरकार को जगाना होगा: लुइस

पूर्व मंत्री लुइस मरांडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व घोषित कार्यक्रम भ्रष्टाचार अवैध उत्खनन सरकारी राजस्व की लूट व गिरती विधि व्यवस्था के खिलाफ सत्याग्रह एवं चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तय करने का समय आ गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 08:48 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 08:48 PM (IST)
समस्याओं के निदान के लिए सरकार को जगाना होगा: लुइस
समस्याओं के निदान के लिए सरकार को जगाना होगा: लुइस

जागरण संवाददाता, दुमका: भाजपा कार्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्ष निवास मंडल की अध्यक्षता में जिले के सभी 20 मंडल के अध्यक्ष व महामंत्री की बैठक हुई। पूर्व मंत्री लुइस मरांडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व घोषित कार्यक्रम भ्रष्टाचार, अवैध उत्खनन, सरकारी राजस्व की लूट व गिरती विधि व्यवस्था के खिलाफ सत्याग्रह एवं चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तय करने का समय आ गया है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और जमीनी स्तर पर सभी प्रखंडों से समस्या को लाकर उसे आंदोलन के माध्यम से उजागर कर चिरनिद्रा में सोई इस सरकार को जगाना है। समस्याओं का समाधान कराना सबकी प्राथमिकता है। सरकारी राजस्व कैसे सरकार के खाते में जाए, बालू कोयला पत्थर शराब अन्य नशीले पदार्थ एवं पशुधन की तस्करी कैसी रुके, इसपर चिंता करना भारतीय जनता पार्टी का दायित्व है। कार्यकर्ता अब इन विषयों को लेकर चुप नहीं बैठने वाले। बैठक में नीरज भंडारी, सुरेश गुप्ता, गौरीशंकर मंडल, नवल किशोर मांझी, रविशंकर मंडल, लालचंद पाल, परसादी मांझी, बलराम राय, बबलू मंडल, मृणाल मिश्रा व सुभाष दास सहित अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

chat bot
आपका साथी