मंदिरों में दीप जलाकर मनाया प्रधानमंत्री का 70वां जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को भाजपाइयों ने मंदिरों में दीप जलाए। पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने उनकी तस्वीर पर तिलक लगाया और दीर्घ आयु की कामना की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 05:20 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 05:18 AM (IST)
मंदिरों में दीप जलाकर मनाया प्रधानमंत्री का 70वां जन्मदिन
मंदिरों में दीप जलाकर मनाया प्रधानमंत्री का 70वां जन्मदिन

जागरण टीम, दुमका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को भाजपाइयों ने मंदिरों में दीप जलाए। पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने उनकी तस्वीर पर तिलक लगाया और दीर्घ आयु की कामना की।

दुमका के रसिकपुर वार्ड नं 1 के बूथ संख्या 3 में संतोषी माता मंदिर, 5 में विश्वकर्मा मंदिर 6 में बजरंगबली मंदिर के प्रतिमा के सामने 70 दीप जलाए गए। वार्ड अध्यक्ष रवि शंकर मंडल के नेतृत्व में रसिकपुर शहर के विभिन्न मंदिरों में भी इस मौके पर दीप जलाया गया। सरिता देवी, टिकू शर्मा, प्रदीप शर्मा, महेश शर्मा, पप्पू शर्मा, विष्णु शर्मा, रवि शर्मा, मुकेश शर्मा, दीपक शर्मा, रमेश शर्मा, रवि शर्मा, विशाल शर्मा, हेमंत कुमार मंडल, सनोज शर्मा, गुरु शर्मा, माणिक पंडित, चंदन तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान: मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित रक्षित ने रक्तदान कोषांग में रक्तदान शिविर किया। युवाओं ने बहुत उत्साह के साथ जनकल्याण के भाव से बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मार्टिन किस्कू, कार्यक्रम संयोजक नवल किस्कू, कुणाल झा, रोहित तिवारी, राजकुमार, अमर सिंह, सोमनाथ तिवारी, सूरज पाठक, अंकित केसरी, मलय नाग, गुड्डू चौधरी, सौरभ पाठक, जयशंकर यादव, बिक्की राउत बाटुल शामिल हुए। इसके पूर्व साई मंदिर में कार्यकर्ताओं ने दीप जलाया।

chat bot
आपका साथी