रामगढ़ में ऑटो की टक्कर से बाइक सवार घायल

रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदुरिया-ठाड़ीहाट मार्ग पर कन्हारा गांव के पास शुक्रवार को दोपहर तीन बजे ऑटो की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:52 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:52 PM (IST)
रामगढ़ में ऑटो की टक्कर से बाइक सवार घायल
रामगढ़ में ऑटो की टक्कर से बाइक सवार घायल

संवाद सहयोगी, रामगढ़: रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदुरिया-ठाड़ीहाट मार्ग पर कन्हारा गांव के पास शुक्रवार को दोपहर तीन बजे ऑटो की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची तथा बाइक सवार को उठाकर दुमका सदर अस्पताल ले गई। वहीं बाइक में टक्कर मारने के बाद चालक ऑटो लेकर फरार हो गया। देर शाम तक बेहोश होने की वजह से घायल की पहचान नहीं हो सकी थी।

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक सिंदुरिया से ठाड़ीहाट की ओर जा रहा था। दूसरी तरह ठाड़ीहाट की ओर से ऑटो सिंदुरिया की ओर आ रहा था। बाइक एवं ऑटो चालक दोनों तेज गति में थे। गांव में सिदो-कान्हू की प्रतिमा के पास बाइक की ऑटो से सीधी टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

chat bot
आपका साथी