पुत्र की याद में किया पौधरोपण

संवाद सहयोगी बासुकीनाथ बासुकीनाथ पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा के पुत्र अभिषेक प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 06:49 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 06:49 PM (IST)
पुत्र की याद में किया पौधरोपण
पुत्र की याद में किया पौधरोपण

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ:

बासुकीनाथ पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा के पुत्र अभिषेक पंडा उर्फ बिट्टू पंडा की करीब दो माह पूर्व कोरोना से संक्रमित होने के वजह से असामयिक मृत्यु हो गयी थी।

उसकी पुण्य स्मृति को ताउम्र यादों में संजोने के लिए सोमवार को बासुकीनाथ में दिवंगत बिट्टू पंडा के पुण्य स्मृति में उनके पिता मनोज पंडा, माता नीलू देवी, बहन सुजाता कुमारी, साक्षी कुमारी, खुशी कुमारी, ऋतु, प्रियंका, अभिनव, प्रमोद, ध्रुव, अनन्या, नुनूलाल ने पौधरोपण किया। मनोज पंडा ने बताया कि कोरोना की वजह से जो हमसे बिछड़ गए हैं उन्हें वापस तो नहीं लाया जा सकता है। लेकिन उनकी स्मृति को ताउम्र संजोने का कार्य कर सकते हैं। उन्होंने इस मौके पर दर्जनों फलदार व इमरती पौधे लगाए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण की भी अपील की। परिजनों ने इस मौके पर कोरोना से संक्रमित लोगों के यथाशीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर बाबा बासुकीनाथ से प्रार्थना भी किया। बता दें कि परिजनों ने बिट्टू के इलाज में दुमका, देवघर, कोलकाता के महंगे से महंगे अस्पताल में इलाज कराया। मगर नियति के आगे किसकी चली है। बिट्टू के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गयी थी। दिवंगत अभिषेक उर्फ बिट्टू पंडा हंसमुख मिलनसार और सरल व्यक्तित्व का नवयुवक था।

chat bot
आपका साथी