बबलू बने तैलिक साहू राठौर महासभा के जिलाध्यक्ष

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा ने बबलू मंडल को युवा इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील साहू की अनुशंसा पर यह मनोनयन किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 07:42 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 07:42 PM (IST)
बबलू बने तैलिक साहू राठौर महासभा के जिलाध्यक्ष
बबलू बने तैलिक साहू राठौर महासभा के जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, दुमका: भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा ने बबलू मंडल को युवा इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील साहू की अनुशंसा पर यह मनोनयन किया गया है। बबलू ने कहा कि जिलाध्यक्ष पद को जो दायित्व मिला है, उस पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश नंदलाल साहू, राष्ट्रीय महासचिव सुनील गुमान साहू व राष्ट्रीय संगठन मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष निवास मंडल ने कहा कि बबलू समाज के लिए काम करने वाले युवा हैं। मुकेश कुमार, मनोज मंडल, जगदीश मंडल, कमल किशोर, दयानंद कुमार, नरेंद्र नाथ आदि ने उन्हें बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी