मास्क नहीं पहनने वाले बाइक सवारों को मिली सजा

संवाद सूत्र मसलिया प्रशासन की लाख कोशिश के बाद भी लोग मास्क पहनने के प्रति अभी भी गंभीर नह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:39 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:39 PM (IST)
मास्क नहीं पहनने वाले बाइक सवारों को मिली सजा
मास्क नहीं पहनने वाले बाइक सवारों को मिली सजा

संवाद सूत्र, मसलिया : प्रशासन की लाख कोशिश के बाद भी लोग मास्क पहनने के प्रति अभी भी गंभीर नहीं हुए हैं। रविवार को पुलिस ने थाने के सामने अभियान चलाकर मास्क की जांच की। इस दौरान बिना मास्क के पकड़े गए लोगों को उठक बैठक लगाने के बाद छोड़ा गया।

थाना के पीएसआई अमित कुमार एव अभय कुमार ने वाहन जांच शुरू की। आने जाने वाले सभी दोपहिया वाहनों के कागजात, डिक्की, हेलमेट आदि की जांच की गई। वहीं कोरोना काल को देखते हुए मास्क जांच की गई। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को बिना मास्क के घूमते हुए पकड़ा। पुलिस ने इसका कारण पूछा लेकिन कोई सही कारण नहीं बता सका। पुलिस ने सजा के तौर पर बैठक लगवाई और भविष्य में पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

chat bot
आपका साथी