पेड़ से टकराया ट्रक, घंटे भर केबिन में फंसा रहा सहायक

जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप शुक्रवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक तेज रफ्तार के कारण आम के पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक व खलासी घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:15 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:15 PM (IST)
पेड़ से टकराया ट्रक, घंटे भर केबिन में फंसा रहा सहायक
पेड़ से टकराया ट्रक, घंटे भर केबिन में फंसा रहा सहायक

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ: जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप शुक्रवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक तेज रफ्तार के कारण आम के पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक व खलासी घायल हो गए। खलासी अरुण कुमार ट्रक के केबिन में फंस गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हादसे में ट्रक के धक्के से बिजली का खंभा टूट गया। वहीं सड़क किनारे खड़ा बाइक सवार फ्लिपकार्ट का डिलिवरी ब्वॉय मुकेश दर्वे और उसका भाई शोभित दर्वे भी घायल हो गया। ट्रक चालक बिहार के लखीसराय जिला अंतर्गत हलसी थाना क्षेत्र निवासी अमन कुमार ने बताया कि वह शिकारीपाड़ा से गिट्टी लोड लेकर लखीसराय जा रहा था। स्वास्थ्य केंद्र के समीप झपकी आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे को तोड़ते हुए आम के पेड़ से जा टकराया। हादसे में बाइक सवार गरडा अमराकुंडा निवासी दो भाई चोटिल हो गए। हादसे के बाद वह किसी तरह से बाहर निकल आया, लेकिन खलासी बिहार के जमुई जिला अंतर्गत अगहरा बरोटा निवासी अरुण कुमार केबिन में फंस गया। ग्रामीणों ने किसी तरह से उसे बाहर निकाला। जानकारी मिलने पर जरमुंडी अंचलाधिकारी राजकुमार प्रसाद, जरमुंडी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अतिन कुमार, एसआइ प्रभास कुमार रवानी, सुनील आजाद मौके पर पहुंचे और दोनों को घटना के संबंध में जानकारी ली। चालक, खलासी सहित घायल दोनों भाइयों का जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। वहीं जरमुंडी थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है।

chat bot
आपका साथी